मेरी आवाज
Monday, November 22, 2010
एक छोटी सी आश ...
मेरी आवाज
Saturday, November 20, 2010
एक छोटी सी आश
Thursday, November 18, 2010
सलाम !!
बहुत पहले लिखी गयी कविता के कुछ अंश आज लिखने का मन है -
इस्तकबाल करूँ में उसका
जो चिराग आंधी में झुलसा
फिर भी वह दमका ही दमका !
Saturday, November 13, 2010
हठीला
एक बालक
खिलौने की तलाश में
अपनी मंजिल तलाशता
खोजता, उतरता, चढ़ता
सूर्य, चंद्र और आकाश
को भी पाने की अभिलाषा रखता
हर राह को उकेरता
आशामय हो निहारता
उद्वेलित हो मग्न रहता
जीतने की आशा दोहराता
मंजिल पाने तक
प्रयासरत ही रहता
चींटी की भाँती
जीत कर ही विश्राम लेता !!!
Wednesday, November 10, 2010
अमेरिकन बाबू बेचे जात हैं …एक कविता
भैया भारत लगता तो बड़ा संपन्न है
पर विदेशी लोग खाए जात हैं
और अमेरिकन बाबू अपनी चीजें बेचे जात है
जनता बेचारी कान पकडे ही जात है
और कांग्रेस पार्टी राज करे ही जात है
देश को घोटालों से लूटे ही जात है
अमेरिकन बाबू अपनी चीजें बेचे जात है
देश की प्रतिभा पलायन करे ही जात है
और एक प्रतिभा राष्ट्रपति बने ही जात है
पर कुछ करे नहीं पात है
देश गरीब होये जात है
अमेरिकन बाबू अपनी चीजें बेचे जात है
विपक्ष खूब सीटें जीते जात है
पर संसद में ये भी सोये रहत है
बात बात पर धक्का मुक्की होती रहत है
वोट करते में खुद ही बिक जात है
अमेरिकन बाबू अपनी चीजें बेचे जात है ….